UP IAS Transfer: बदले गए कई संभागों के कमिश्नर, सौम्या अग्रवाल संभालेंगी श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी, एक साथ 13 IAS अफसर इधर से उधर
बदले गए कई संभागों के कमिश्नर, सौम्या अग्रवाल संभालेंगी श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी, UP IAS Transfer: Divisional Commissioners Changed
Additional Collectors Transferred. Image Source- IBC24
लखनऊः UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए प्रशासनिक अमले में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य में 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव मंडलायुक्त के स्तर पर हुआ है, जहां चार प्रमुख मंडलों को नए कमिश्नर मिले हैं।
UP IAS Transfer: नई सूची के मुताबिक प्रयागराज, बरेली, बस्ती और गोरखपुर मंडल की कमान अब नए अधिकारियों के हाथों में होगी। डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। शम्भू कुमार को बरेली मंडल के कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वैभव श्रीवास्तव बस्ती मंडल के नए कमिश्नर बनाए गए हैं। इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। मंडलों के अलावा शासन स्तर और विभिन्न निगमों में भी महत्वपूर्ण तैनातियां की गई हैं। सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त बनाया गया है। अनिल ढींगड़ा अब आवास एवं विकास परिषद के नए आवास आयुक्त होंगे। वहीं डॉ. बलकार सिंह को यूपीसीडा का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का नया एमडी (MD) बनाया गया है। प्रकाश बिन्दु पीसीएफ (PCF) के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। भूपेन्द्र एस. चौधरी को प्रशासनिक सुधार विभाग में सचिव पद पर तैनात किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Abhishek Mishra Car Accident: सड़क हादसे का शिकार हुए AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई कार, मची अफरातफरी
- UP Assembly Monsoon Session: विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव को भरे सदन में हड़काया, कहा- मैं आपकी सदस्यता रद्द करने के लिए…
- Mohan Yadav Cabinet ke Faisle: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, किसानों और छात्रों के लिए कई बड़े ऐलान, पढ़िए सभी फैसले

Facebook


