उप्र: मुख्यमंत्री योगी ने ‘मिशन आगमन’ की सफल शुरुआत पर बधाई दी
उप्र: मुख्यमंत्री योगी ने ‘मिशन आगमन’ की सफल शुरुआत पर बधाई दी
लखनऊ, 18 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भारत के पहले निजी तौर पर विकसित कक्षीय प्रक्षेपण यान ‘विक्रम-1’ के साथ ‘मिशन आगमन’ की सफल शुरुआत पर हार्दिक बधाई दी।
योगी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत के पहले निजी तौर पर विकसित कक्षीय प्रक्षेपण यान ‘विक्रम-1’ के साथ ‘मिशन आगमन’ की सफल शुरुआत पर ‘स्काईरूट’ को हार्दिक बधाई।”
उन्होंने कहा, “यह बड़ी उपलब्धि भारत के अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उभरने की दिशा में एक अहम पड़ाव है।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी सुधारों ने नवाचार को बढ़ावा दिया है, स्टार्टअप्स को सशक्त बनाया है और उद्यम के लिए नए रास्ते खोले हैं, जिससे देश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का केंद्र बन गया है।”
उन्होंने कहा, “इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी ‘टीम स्काई रूट’ को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उम्मीद है कि ‘मिशन आगमन’ की सफलता नवोन्मेषक की नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी और ‘आत्मनिर्भर’ व ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूत करेगी। ”
भाषा आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


