हरदोई में खराब गुणवत्ता का मध्याह्न भोजन परोसने पर प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षक निलंबित

हरदोई में खराब गुणवत्ता का मध्याह्न भोजन परोसने पर प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षक निलंबित

हरदोई में खराब गुणवत्ता का मध्याह्न भोजन परोसने पर प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षक निलंबित
Modified Date: August 12, 2026 / 12:22 am IST
Published Date: August 12, 2026 12:22 am IST

हरदोई (उप्र), 11 अगस्त (भाषा) हरदोई जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को खराब गुणवत्ता का मध्याह्न भोजन परोसे जाने के मामले में प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षकों को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा ने टड़ियावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कोटरा के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार को निलंबित कर दिया है। भोजन तैयार करने वाली रसोइयों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

यह मामला तब सामने आया जब विद्यालय में बच्चों को परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने पर विभाग ने जांच के आदेश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि जांच में मध्याह्न भोजन व्यवस्था में कई खामियां मिलीं। यह भी सामने आया कि वीडियो विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक विनोद कुमार ने ही बनाया था। बताया गया कि प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के बीच पहले से विवाद था। हालांकि विभागीय जांच में भोजन की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायत भी सही पाई गई।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के साथ ही विद्यालय के निरीक्षण और मध्याह्ल भोजन व्यवस्था की निगरानी में लापरवाही बरतने पर टड़ियावां के खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक एमडीएम से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

भाषा सं आनन्द गोला

गोला


लेखक के बारे में