उप्र: मुख्यमंत्री योगी ने शाकम्भरी देवी खोल हादसे के पीड़ितों को मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए

उप्र: मुख्यमंत्री योगी ने शाकम्भरी देवी खोल हादसे के पीड़ितों को मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए

उप्र: मुख्यमंत्री योगी ने शाकम्भरी देवी खोल हादसे के पीड़ितों को मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए
Modified Date: June 1, 2026 / 10:50 pm IST
Published Date: June 1, 2026 10:50 pm IST

सहारनपुर, एक जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शाकम्भरी देवी खोल हादसे के पीड़ितों को मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर दौरे के दौरान बाबा भूरा देव मंदिर और मां शाकम्भरी देवी मंदिर में पूजा की और स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने मां शाकम्भरी देवी खोल में अचानक जलप्रवाह से हुई दुर्घटना की समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री ने अचानक आई बाढ़ से हुई जनहानि और धनहानि की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को दुकानदारों के आर्थिक नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए।

योगी ने श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा ताकि कोई भी श्रद्धालु दर्शन से वंचित न रहे।

मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने मुख्यमंत्री को घटना की विस्तृत जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनहानि के मामलों में परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने खोल में जलभराव की स्थिति में लोगों की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ बोल्डर लगाने को कहा।

उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में समय पर अलर्ट जारी किया जाए और नुकसान होने पर तुरंत शासन को सूचना दी जाए ताकि राहत कार्य समय रहते किए जा सकें।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में