उप्र : कौशांबी में श्रद्धालुओं को ले जा रहे पिकअप वाहन की ट्रेलर से टक्कर, आठ लोगों की मौत

Ads

उप्र : कौशांबी में श्रद्धालुओं को ले जा रहे पिकअप वाहन की ट्रेलर से टक्कर, आठ लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 05:49 PM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 05:49 PM IST

कौशांबी, 27 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक पिकअप वाहन के राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रेलर ट्रक से टकरा जाने के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के सैनी थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब प्रयागराज से फतेहपुर की ओर लौट रहा पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकरा गया।

अधिकारी ने बताया कि घटना के समय पिकअप वाहन में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग दो दर्जन श्रद्धालु सवार थे।

पुलिस के अपर महानिदेशक (एडीजी) प्रयागराज ज्योति नारायण ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

इस दुर्घटना के संबंध में अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

भाषा

सं, जफर रवि कांत