उप्र: दो युवकों की पिटाई और जबरन ‘जय श्री राम’ बुलवाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Ads

उप्र: दो युवकों की पिटाई और जबरन ‘जय श्री राम’ बुलवाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 04:04 PM IST,
    Updated On - June 12, 2026 / 04:04 PM IST

सुलतानपुर, 12 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में रील बनाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक और उसके ममेरे भाई की लात-घूसों से पिटाई करने तथा उनसे जबरन ‘जय श्रीराम’ बुलवाने से जुड़े मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना चार जून को चांदा थाना क्षेत्र में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई।

प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले शिकायतकर्ता आफताब ने बताया कि वह अपने ममेरे भाई जीशान के साथ बाइक से रामगंज से ढकवा बाजार जा रहा था, जहां बहरिया गांव के पास स्थित ‘साहब बन्दगी आश्रम’ के पास वे वीडियो रील बना रहा था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, रील बनाने की बात को लेकर वहां मौजूद करीब सात लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और किसी बात को लेकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि इस दौरान उन्हें अपशब्दे कहे गये और जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन ‘जय श्री राम’ बुलवाया गया।

चांदा थाने में 11 जून को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (लम्भुआ) ऋतिक कपूर ने बताया कि चांदा क्षेत्र में हुई उपरोक्त घटना के संबंध में 11 जून को प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र