उप्र : होली पर बच्चों के झगड़े के कारण दो पक्षों के बीच पथराव, चार लोग गिरफ्तार

Ads

उप्र : होली पर बच्चों के झगड़े के कारण दो पक्षों के बीच पथराव, चार लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 12:26 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 12:26 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), पांच मार्च (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के तितावी क्षेत्र में मामूली झगड़े को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पथराव की घटना हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह नागर ने बताया कि बुधवार शाम को तितावी थाना क्षेत्र के अमीनगर गांव में बच्चों के बीच झगड़े के बाद जोगेंद्र और सुमित के बीच झड़प शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि देखते ही देखते यह झड़प हिंसा में तब्दील हो गई और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया।

नागर ने बताया कि इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें लोग अपने अपने घरों से कथित तौर पर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों जोगेंद्र, अंकुश, सुमित कुमार और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

भाषा सं सलीम मनीषा सुरभि

सुरभि