Tamil Nadu Gas Leak: सीफूड फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, देखते ही देखते 7 महिलाओं की हो गई मौत, मची अफरा-तफरी… 65 से ज्यादा घायल

Ads

Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है, एक कारखाने में अमोनिया गैस लीक होने से काम कर रहीं 7 महिला की मौत हो गई है।

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 05:39 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 05:41 PM IST

Tamil Nadu Gas Leak/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • तिरुवल्लूर की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा
  • 7 महिला कर्मचारियों की मौत, 65 से अधिक लोग घायल
  • राहत और बचाव कार्य जारी, गैस रिसाव के कारणों की जांच शुरू

Tamil Nadu Gas Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है, एक कारखाने में अमोनिया गैस लीक होने से कारखाने में काम कर रहीं 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं, 65 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहें हैं, जिनमें से कई महिलाओं की हालत नाजुक है। हादसे के बाद कारखाने में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना तिरुवल्लूर (Tamil Nadu Gas Leak) जिले के पेरियापलायम के पास स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स यूनिट में हुई। हादसा उस वक्त हुई जब महिलाएं काम कर रही थी। सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 महिलाओं की मौत हो गई है और 65 से ज्यादा घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही NDRF की टीम को मौके पर भेजा गया है, राहत बचाव कार्य जारी है।

ANI के मुताबिक, चेन्नई से NDRF के 30 जवानों की रेस्क्यू टीम (Tamil Nadu Gas Leak) पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), गैस का पता लगाने वाले डिवाइस और खास CBRN रेस्क्यू इक्विपमेंट के साथ मौके पर पहुँची ताकि इमरजेंसी ऑपरेशन चलाया जा सके। घटनास्थल पर बचाव और स्थिति को संभालने का काम जारी है।

 

ये भी पढ़ें 

 

यह हादसा कहां हुआ है?

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के पेरियापलायम के पास स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स यूनिट में यह हादसा हुआ।

हादसे का कारण क्या है?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अमोनिया गैस के रिसाव से यह दुर्घटना हुई।

कितने लोगों की मौत हुई है?

हादसे में 7 महिला कर्मचारियों की मौत की खबर है।

कितने लोग घायल हुए हैं?

65 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कई महिलाओं की हालत गंभीर है।

NDRF ने क्या कार्रवाई की है?

NDRF की 30 सदस्यीय टीम विशेष सुरक्षा उपकरणों और गैस डिटेक्शन डिवाइस के साथ मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।