उप्र: ‘अपमान’ से आहत दूल्हे के चाचा ने फंदे से लटककर खुदकुशी की

Ads

उप्र: ‘अपमान’ से आहत दूल्हे के चाचा ने फंदे से लटककर खुदकुशी की

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 10:48 PM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 10:48 PM IST

झांसी, 21 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आई एक बारात से लापता हुए दूल्हे के चाचा का शव मंगलवार को बारात घर से कुछ दूर पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

परिजनों के अनुसार, दूल्हे के चाचा ने बारात आते समय रास्ते में हुए अपमान के कारण यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को कानपुर के जूही इलाके से एक बारात झांसी के मौठ कस्बे आ रही थी कि तभी रास्ते में लघुशंका के लिए उतरे दूल्हे के चाचा ईश्वर सिंह (57) को छोड़कर बस आगे बढ़ गई।

पुलिस के मुताबिक, बाद में शोर मचाने पर बारातियों ने बस रोककर उन्हें बैठा लिया लेकिन इस बात से नाराज होकर वह बारात घर से कहीं चले गए थे।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह बारात घर से कुछ ही दूरी पर स्थित उनका शव गमछे से बने फंदे से एक पेड़ पर लटकता हुआ पाया गया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि बारातियों द्वारा रास्ते में छोड़ दिए जाने कारण सिंह खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे।

मौठ थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि एक बाराती द्वारा आत्महत्या की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र