उत्तर प्रदेश: आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल ने मुख्य सचिव का पदभार संभाला

Ads

उत्तर प्रदेश: आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल ने मुख्य सचिव का पदभार संभाला

  •  
  • Publish Date - July 31, 2025 / 07:04 PM IST,
    Updated On - July 31, 2025 / 07:04 PM IST

लखनऊ, 31 जुलाई (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी शशि प्रकाश गोयल ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। मुख्य सचिव कार्यालय ने यह जानकारी दी।

प्रदेश सरकार के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अनुसार, मुख्य सचिव बनने से पहले शशि प्रकाश गोयल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन, संपदा एवं प्रोटोकॉल विभाग के पद पर कार्यरत थे।

वर्ष 1989 बैच के आईएएस अधिकारी गोयल ने उत्तर प्रदेश के अपर स्थानिक आयुक्त के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

गोयल ने वर्तमान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का स्थान लिया है।

सिंह, 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए थे।

भाषा जफर जितेंद्र

जितेंद्र