कौशांबी, 18 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में मंगलवार को एक खेत से 40 वर्षीय एक मजदूर का शव में बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, पिपरी थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी रामनरेश का शव दोपहर में गांव के बाहर केले के खेत में मिला, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
पुलिस ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह के नेतृत्व में एक टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक, रामनरेश के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं जफर जितेंद्र
जितेंद्र