उप्र: पूजन सामग्री विसर्जित करने जा रहे ट्रैक्टर के पलटने से नाबालिग लड़के की दबकर मौत

उप्र: पूजन सामग्री विसर्जित करने जा रहे ट्रैक्टर के पलटने से नाबालिग लड़के की दबकर मौत

उप्र: पूजन सामग्री विसर्जित करने जा रहे ट्रैक्टर के पलटने से नाबालिग लड़के की दबकर मौत
Modified Date: April 17, 2026 / 06:47 pm IST
Published Date: April 17, 2026 6:47 pm IST

हमीरपुर, 17 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को पूजन सामग्री विसर्जित करने जा रहे एक ट्रैक्टर के पलटने से दबकर एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, नवाइनी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर रुद्राभिषेक का कार्यक्रम था और कार्यक्रम संपन्न होने के बाद परिवार के लोग मोहल्ले वालों के साथ पूजन सामग्री के विसर्जन के लिए दोपहर करीब एक बजे ट्रैक्टर से मौदहा बांध पर गए थे।

पुलिस ने बताया कि बांध के पास ढालान पर उतरते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर में सवार अहम (12) वाहन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर में सवार दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए राठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

राठ के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायलों का उपचार जारी है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में