उप्र: शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग में की गई थी नाबालिग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उप्र: शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग में की गई थी नाबालिग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उप्र: शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग में की गई थी नाबालिग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: February 1, 2026 / 01:16 pm IST
Published Date: February 1, 2026 1:16 pm IST

शाहजहांपुर, एक फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक नाबालिग की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पत्नी से प्रेम प्रसंग के कारण नाबालिग की हत्या की गई थी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में शनिवार सुबह कमलेश कुमार (17) का शव उसके गांव में पंचायत घर के पास मिला था।

उन्होंने बताया कि सिर पर कई वार कर नाबालिग की हत्या की गयी थी।

अधिकारी ने बताया कि जांच में पाया कि गांव के ही रहने वाले आरोपी अनीस की पत्नी और कमलेश के बीच प्रेम प्रसंग था और दोनों आपस में ‘व्हाट्स एप’ पर बातचीत करते थे।

उन्होंने बताया कि इस बात का पता चलते ही अनीश शुक्रवार रात को कमलेश को उसके घर से बुलाकर ले गया था।

अधिकारी ने बताया कि जब आरोपी कमलेश को बुलाकर ले जा रहा था, तब उसकी बहन ने उसे साथ ले जाते हुए देख लिया था।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसने स्वीकार किया कि उसने कमलेश की डंडे से पीट-पीट कर हत्या की थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनीश को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया।

भाषा सं आनन्द नेत्रपाल जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में