उप्र: सुलतानपुर कारागार में बंद कैदी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की
उप्र: सुलतानपुर कारागार में बंद कैदी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की
सुलतानपुर, 28 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिला कारागार में बंद एक कैदी ने सोमवार रात को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कारागार अधीक्षक प्रांजल अरविंद ने बताया कि सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे बैरक संख्या तीन में बंद अमित कुमार उर्फ बड्डे यादव (21) ने एक बिछाने वाली चादर को फाड़कर उसका फंदा बनाया और एक पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली।
उन्होंने बताया कि कुमार बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना अंतर्गत अहिरन का पुरवा मजरे सुबेहा का निवासी था।
अधिकारी ने बताया कि उसे इस साल 31 अगस्त को अपहरण और छेड़छाड़ के एक मामले में अमेठी से गिरफ्तार किया गया था।
अरविंद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) राघवेंद्र सिंह, कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाया गया।
भाषा सं. सलीम जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


