जालौन (उप्र), चार मई (भाषा) जालौन जिले के कालपी क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक तेज रफ्तार एसयूवी एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब कानपुर की ओर से आ रही एसयूवी ने नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
सभी पीड़ित ललितपुर जिले के महरौनी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।
चार घायलों को उरई के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की पहचान की जा रही है।
भाषा सं जफर वैभव सुरभि
सुरभि