Ram Mandir Chanda Chori Video: अब जल्द खुलेगा चंदा चोरी का सारा राज! CCTV फुटेज आया सामने, देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Ads

Ram Mandir Chanda Chori Video: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज ने हलचल मचा दी है।

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 10:02 AM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 10:13 AM IST

Ram Mandir Chanda Chori Video/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट से जुड़े 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है
  • एक CCTV फुटेज में छापेमारी के बाद टीम के हाथ में काला बैग दिखाई देने के बाद सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं
  • मामले में पुलिस और SIT की जांच जारी है, जबकि सुप्रीम कोर्ट में CBI निगरानी में जांच की मांग वाली याचिका भी दायर की गई है

अयोध्या। Ram Mandir Chanda Chori Video: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट जुड़े 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन इसी बीच राम मंदिर में चंदे की चोरी से जुड़े एक सीसीटीवी फुटेज ने हलचल मचा दी है। वीडियो में 5 जून की घटना दिखाई गई है, जब मंदिर ट्रस्ट की टीम और पुलिस मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला के घर पहुंची थी। फुटेज में देखा जा सकता है कि टीम जब घर से बाहर निकली, तो उनके हाथ में एक काला बैग था।

 

पुलिस की 8 टीमों ने आरोपियों के घर की थी छापेमारी

Ram Mandir Chanda Chori Video आपको बता दें कि इससे पहले कल राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद 8 आरोपियों के घर रविवार सुबह 7 बजे पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की 8 टीमों ने एक साथ, एक ही वक्त पर आरोपियों के घर पहुंची इस दौरान 3 आरोपियों के घर पर ताला लगा था। पुलिस ने पड़ोसियों से भी सवाल-जवाब किए। आरोपियों की लाइफ स्टाइल में आए बदलाव को लेकर भी पड़ताल की। पुलिस की जांच करीब 8 घंटे चली। आरोपियों की खरीदी गई संपत्तियों के दस्तावेज और बैंक अकाउंट डिटेल खंगाले गए। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए। छापेमारी में राजस्व अधिकारियों खासकर लेखपालों को भी शामिल किया गया।

Ram Mandir Chanda Chori Video जिन आरोपियों के घर पुलिस ने चढ़ावा चोरी को लेकर छापा मारा उनमें टिन्नू यादव पर राम मंदिर के दानपात्रों की देखरेख और उसे बेसमेंट तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी। वहीं मनीष यादव का काम दान पात्रों में आने वाले चढ़ावे की गिनती करना था, तो करूणेश पांडे दान के रुपयों को कक्ष तक लाने और गिनती करने वालों मेंं शामिल था। रमाशंकर मिश्रा को दान के रुपयों को कक्ष तक लाने और निगरानी करने की जिम्मेदारी थी। इसी तरह सुभाष श्रीवास्तव राम मंदिर में कैश काउंटिंग स्टाफ का प्रभारी था तो अविनाश शुक्ला दान के रुपयों को कक्ष तक लाने और गणना का काम देखता था। लवकुश मिश्रा चढ़ावे और नकदी काउंटिंग स्टाफ का सदस्य था और अनुकल्प मिश्रा चढ़ावा राशि की गिनती करने का काम करता था।

राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर पुलिस की इस कार्रवाई पर सियासी जगत से जुड़े लोगों की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर एक तरफ जहां पुलिस और SIT का एक्शन जारी है वहीं इस मामले को लेकर सोमवार का दिन भी अहम होने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर याचिका दायर की गई है, जिसमेें FIR और CBI की निगरानी में SIT जांच की मांग की गई है… देखना दिलचस्प होगा कि इस मांग पर सुप्रीम कोर्ट का क्या रुख रहता है।

 

ये भी पढ़ें

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कितने लोगों पर केस दर्ज हुआ है?

इस मामले में ट्रस्ट से जुड़े 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

CCTV फुटेज में क्या दिखाई दिया?

फुटेज में छापेमारी के बाद टीम के हाथ में एक काला बैग दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर इसमें नकदी होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पुलिस की 8 टीमों ने आरोपियों के घरों पर छापेमारी की, दस्तावेजों और बैंक खातों की जांच की तथा परिजनों से पूछताछ की।

सुप्रीम कोर्ट में क्या मांग की गई है?

याचिका में मामले की FIR के साथ CBI की निगरानी में SIT से जांच कराने की मांग की गई है।

क्या चोरी की रकम या बरामद नकदी की आधिकारिक पुष्टि हुई है?

नहीं। अब तक पुलिस या प्रशासन ने कथित बरामद नकदी या CCTV में दिख रहे बैग की सामग्री की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।