पाकिस्तान ने 10 जुलाई से अवैध अफगान नागरिकों को गिरफ्तार करने के निर्देश जारी किए

Ads

पाकिस्तान ने 10 जुलाई से अवैध अफगान नागरिकों को गिरफ्तार करने के निर्देश जारी किए

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 09:56 AM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 09:56 AM IST

पेशावर, 29 जून (भाषा) पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने देशभर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ व्यापक अभियान के निर्देश दिए हैं साथ ही बिना वैध वीजा के पाकिस्तान में रह रहे अफगान नागरिकों को 10 जुलाई से गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है।

गृह मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मुख्य सचिवों, चारों प्रांतों के पुलिस महानिदेशकों (आईजीपी) तथा इस्लामाबाद प्रशासन को अवैध विदेशी नागरिक प्रत्यावर्तन योजना का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि 11 जुलाई से सभी प्रांतीय प्रशासन को गिरफ्तारियों और कार्रवाई से संबंधित दैनिक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजनी होगी।

सरकार ने इस अभियान को ‘सर्वोच्च प्राथमिकता’ करार दिया तथा सभी संबंधित विभागों को आदेश दिया है कि वे इन निर्देशों का प्रभावी और सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

भाषा शोभना वैभव

वैभव