उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत
Modified Date: July 26, 2026 / 10:35 pm IST
Published Date: July 26, 2026 10:35 pm IST

फर्रुखाबाद (उप्र), 26 जुलाई (भाषा) फर्रुखाबाद जिले में रविवार को ट्रक से आगे निकलने की कोशिश में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दो अन्य जख्मी हो गये। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के संकिसा मार्ग पर शेखपुर मोड़ के सामने ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रही एक मोटरसाइकिल की सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी।

उन्होंने बताया कि पंकज जाटव (30) और अवधेश गौतम (40) एक मोटरसाइकिल से मोहम्मदाबाद बाजार से अपने गांव लौट रहे थे, तभी संकिसा मार्ग पर शेखपुर मोड़ के सामने एक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश में उनकी गाड़ी सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से टकरा गयी।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में जाटव और गौतम की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार हरिभान सिंह और उसका भतीजा अमन गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि अमन को नाजुक हालत के मद्देनजर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि हरिभान का स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।

भाषा सं. सलीम आशीष

आशीष


लेखक के बारे में