गोंडा (उप्र), 20 मार्च (भाषा) गोंडा जिले में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इटियाथोक थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि कोतवाली देहात के दर्जीकुआं निवासी चन्दन यादव (20) और चिश्तीपुर के निवासी राधेश्याम (21) गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जा रहे थे। दुल्हिनपुर जंगल के समीप अचानक उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल दोनों युवकों को बलरामपुर जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
भाषा सं राजेंद्र सुरभि
सुरभि