उप्र : अलीगढ़ में बंदर के हमले से बचने की कोशिश में छत से गिरी महिला की मौत

Ads

उप्र : अलीगढ़ में बंदर के हमले से बचने की कोशिश में छत से गिरी महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - September 10, 2026 / 07:01 PM IST,
    Updated On - September 10, 2026 / 07:01 PM IST

अलीगढ़, 10 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गभाना क्षेत्र में एक बंदर के हमले से बचने की कोशिश में छत से गिरी 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि गभाना थाना क्षेत्र के बलवंत नगलिया गांव निवासी रामवती बुधवार को अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक बंदर ने उन पर हमला करने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि बंदर से बचने की कोशिश में रामवती का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूत्रों के अनुसार, हादसे के समय रामवती घर में अकेली थीं। कुछ देर बाद जब उनके पति प्रमोद घर लौटे तो उन्होंने पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में इलाके में बंदरों के हमलों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद अधिकारियों ने इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत