उप्र : धन लेन-देन के विवाद में महिला की हत्या, दो युवक गिरफ्तार

Ads

उप्र : धन लेन-देन के विवाद में महिला की हत्या, दो युवक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 9, 2023 / 02:36 PM IST,
    Updated On - August 9, 2023 / 02:36 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), नौ अगस्त (भाषा) मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले के कैराना क्षेत्र में धन के लेन-देन के विवाद में अपनी 40 वर्षीय चाची की हत्या करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक ने बताया कि मंगलवार को कैराना थाना क्षेत्र के भुच्चाखेड़ी गांव में अपने घर में सो रही महिला बाला की उसके दो भतीजों ने धन के लेन-देन को लेकर हुई बहस के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच के बाद मृतका के भतीजों बालिस्टर और धरमू को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

पुलिस के मुताबिक बाला ने आरोपियों से एक हजार रुपये लिए थे, जिन्हें वह कथित रूप से वापस नहीं कर रही थी। इसी बात को लेकर महिला और उसके भतीजों के बीच बहस हो गई थी।

भाषा सं सलीम सुरभि

सुरभि