Village Sarpanch Resignation News: गाँव के सरपंच ने कलेक्टर को भेजा अपना इस्तीफा.. कहा, ‘पद में रहकर जिम्मेदारी निभा पाना मुश्किल है”.. जानें क्या थी शिकायत
कुशीनगर की ग्राम प्रधान ने पंचायत सचिव और अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को स्वैच्छिक इस्तीफा सौंप दिया।
Village Sarpanch Resignation in Kushinagar || Image- IBC24 News File
- ग्राम प्रधान ने इस्तीफा सौंपा।
- अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई।
- विकास कार्य प्रभावित होने का आरोप।
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एक ग्राम प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देने के लिए जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है। (Village Sarpanch Resignation in Kushinagar) ग्राम प्रधान ने अपने त्यागपत्र में आरोप लगाया है कि पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारी के खिलाफ कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
नहीं हुई आरोपों की निष्पक्ष जाँच
पत्र के अनुसार, ग्राम धुरिया कोट, विकास खंड तमकुहीराज के निर्वाचित ग्राम प्रधान प्रीति चौरसिया ने बताया कि उन्होंने पिछले कई महीनों से ग्राम पंचायत सचिव एवं अन्य अधिकारियों के कार्यों को लेकर कई लिखित शिकायतें की थीं। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद न तो आरोपों की निष्पक्ष जांच हुई और न ही संबंधित अधिकारियों पर कोई कार्रवाई की गई।
प्रभावित हो रहें है विकास के कार्य
ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि इस स्थिति के कारण ग्राम पंचायत का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में पद पर बने रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना संभव नहीं है और वे मानसिक रूप से भी काफी परेशान हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इसी वजह से उन्होंने उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1947 की धारा 14(1) के तहत अपना स्वैच्छिक त्यागपत्र स्वीकार कर उन्हें ग्राम प्रधान के पद से मुक्त करने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया है। (Village Sarpanch Resignation in Kushinagar) अब इस मामले में अंतिम निर्णय जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार लिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:
इंडिगो को अनुशासित, मजबूत बनाए रखने की जरूरत : सीईओ विली वॉल्श
राम मंदिर में ‘लूट’ और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई भाजपा की हार का कारण बनी: राउत
महिला मुक्केबाजों को प्राथमिकता दो, 2028 ओलंपिक में पदक की बेहतर दावेदार: अखिल
माइक फ्रैंक के इस्तीफे के बाद यूपीएल ने फसल संरक्षण कारोबार की कमान जय श्रॉफ को सौंपी
बीएएसएफ इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 360 करोड़ रुपये पर

Facebook


