मदरसा शिक्षा प्राप्त करने वालों में आतंकी जैसी सोच विकसित होती है: मौर्य
मदरसा शिक्षा प्राप्त करने वालों में आतंकी जैसी सोच विकसित होती है: मौर्य
लखनऊ, चार अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कहा कि जो कोई भी मदरसा शिक्षा प्राप्त करता है, उसके भीतर “एक आतंकी जैसी सोच” विकसित होती है।
मंगलवार को विधान भवन में मौर्य ने पत्रकारों से कहा, “जिसे भी मदरसा शिक्षा मिलती है, वह भारत माता की जय नहीं बोलता और न ही वंदे मातरम गीत गाता है। उसके भीतर एक आतंकवादी जैसी सोच विकसित होती है।”
केशव मौर्य के इस बयान पर वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने कहा, “भाजपा सभी आतंकियों को पालती है और वे उनके कार्यालयों में पाए जाते हैं। भाजपा इन सभी आतंकियों को प्रशिक्षण देती है और ये इनके कार्यालयों और घरों में पाए जाते हैं।”
भाषा अरुणव राजेंद्र
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


