सरकारी स्कूल में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो प्रसारित
सरकारी स्कूल में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो प्रसारित
कन्नौज (उप्र), चार अगस्त (भाषा) कन्नौज जिले के तिरवा क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक के मेज पर सोने और कक्षा में विद्यार्थियों के मोबाइल फोन पर गेम खेलने के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उसकी जांच के आदेश दिये गये हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
खंड शिक्षा अधिकारी विपिन चौधरी ने मंगलवार को बताया कि ‘फेसबुक’ तथा कई अन्य सोशल मीडिया मंचों पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है जिसमें सिकरोरी गांव के सरकारी ‘कंपोजिट प्राइमरी’ स्कूल के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार मिश्रा मेज पर सोते हुए और विद्यार्थी पढ़ाई करने के बजाय मोबाइल फोन पर गेम खेलते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इस बारे में प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
इस बीच, प्रधानाध्यापक ने बताया कि शायद कक्षा में अल्पावकाश के दौरान उन्हें झपकी आ गयी और इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।
भाषा सं. सलीम राजकुमार
राजकुमार

Facebook


