Wife Call Police on Husband: पति ने इस काम के लिए पत्नी को कर दिया मना! गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ
Wife Call Police on Husband: पति ने इस काम के लिए पत्नी को कर दिया मना! गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ
Wife Call Police on Husband: पति ने इस काम के लिए पत्नी को कर दिया मना! गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस / Image: AI Generated
- पति ने बर्तन साफ करने में मदद करने की बात को अनसुना कर दिया था
- महिला ने पुलिस को फोन पर 'मारपीट' होने की खबर दी थी
- पुलिस ने कानूनी केस दर्ज करने के बजाय काउंसलिंग का रास्ता चुना
बस्ती: Wife Call Police on Husband महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को देखते हुए सरकार ने कानून बनाया है, जिसका आज के समय में सदुपयोग के बजाए दुरुयोग देखने को मिल रहा है। जी हां रोजाना पत्नी पीड़ित पतियों की शिकायत थाने तक पहुंचे रहे हैं। इतना ही नहीं कई तो सिस्टम और पत्नी से प्रताड़ित होकर अपना जीवन की खत्म कर लिया। पत्नी द्वारा प्रताड़ित किए जाने का ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां बर्तन साफ करने से इंकार करने पर पत्नी ने पुलिस बुला ली। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाया जिसके बाद मामला शांत हुआ।
पत्नी ने बुला ली पुलिस
Wife Call Police on Husband मिली जानकारी के अनुसार मामला सोनहा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का जहां बुधवार शाम पत्नी ने सिर्फ इस बात के लिए डायल 112 में कॉल कर पुलिस को बुला लिया क्यों कि पति ने बर्तन साफ करने की बात का अनसुना कर दिया था। पत्नी की मानें तो उसने कई बार पति से बर्तन धुलने के लिए कहा, लेकिन वह उसकी बात को नजरअंदाज कर दे रहा है। शाम तक जूठे बर्तन पड़े रहे तो उसने सवाल किया कि बर्तन साफ नहीं होंगे तो रात में खाना कैसे बनेगा? इसी बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हो गई। हालांकि महिला ने डायल 112 में पुलिस को मारपीट किए जाने की सूचना दी थी।
पति ने अनसुना कर दिया था बर्तन साफ करने की बात
पुलिस कर्मियों ने पति से पूछताछ की तो उसने चुप्पी साधे रखी। पुलिस ने दोनों को काफी देर तक समझाया-बुझाया। इसके बाद दोनों शांत हुए। विवाद खत्म कराने के बाद पुलिस लौट गई। पति-पत्नी की दो साल पूर्व शादी हुई थी। दोनों की अभी कोई संतान नहीं है। इस घटना को लेकर जहां पुलिसकर्मी हत्प्रभ रहे वहीं गांव में खूब चर्चा हो रही है। इस बाबत सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि दंपति को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है।
ये भी पढ़ें
- HDFC Bank Share Price: अचानक धड़ाम हुआ HDFC बैंक का शेयर, 9% गिरते ही निवेशकों के उड़े होश! जानिए इसके पीछे की असली वजह!
- Sofia Firdous Cross Voting News: बागी विधायक सोफिया फिरदौस से बदला लेने के मूड में कांग्रेस!.. क्या छीन जाएगी विधायकी?.. पार्टी ने उठाया ये बड़ा कदम
- Gas Plant Shutdown UAE: बंद हुआ दो बड़े गैस प्लांट्स का संचालन, हमले के बाद यूएई ने किया बड़ा ऐलान
- Siddharthnagar PM Shri School: ये तो हद हो गई..! पीएम श्री स्कूल के बच्चों को नहीं पता कौन हैं देश के प्रधानमंत्री, शिक्षा अधिकारी ने कहा…
- Gitesh Naik Aap Candidate: केजरीवाल ने फिर खेला ‘बिजनेसमैन’ पर दांव.. पार्टी ज्वाइनिंग के 24 घंटे बाद ही बना दिया उप-चुनाव के लिए उम्मीदवार

Facebook


