Gas Plant Shutdown UAE: बंद हुआ दो बड़े गैस प्लांट्स का संचालन, हमले के बाद यूएई ने किया बड़ा ऐलान

UAE Suspends Gas Plants: बंद हुआ दो बड़े गैस प्लांट्स का संचालन, हमले के बाद यूएई ने किया बड़ा ऐलान

Gas Plant Shutdown UAE: बंद हुआ दो बड़े गैस प्लांट्स का संचालन, हमले के बाद यूएई ने किया बड़ा ऐलान

UAE Suspends Gas Plants | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 19, 2026 / 03:24 pm IST
Published Date: March 19, 2026 2:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शाह और हबशन गैस प्लांट पर हमले के बाद यूएई ने गैस उत्पादन बंद किया
  • शाह गैस प्लांट पर ड्रोन हमले से आग लगी, बाब ऑयल फील्ड के पास मिसाइलों का मलबा गिरा
  • यूएई ने ईरान के हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया

नई दिल्ली: UAE Suspends Gas Plants अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध दूर-दूर तक खत्म होता नहीं दिख रहा। इसी हिंसा के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने एक बड़ा ऐलान किया है। संयुक्त अरब अमीरात ने प्राकृतिक गैस की प्रमुख सुविधाओं पर परिचालन रोक दिया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि देश का गैस उत्पादन फिलहाल शून्य हो गया है। इसके साथ ही प्राकृतिक गैस से जुड़ी प्रमुख सुविधाओं पर परिचालन भी निलंबित कर दिया गया है। इनमें शाह गैस प्लांट और हबशन गैस सुविधा शामिल हैं।

Gas Plant Shutdown UAE जानकारी के मुताबिक, शाह गैस प्लांट पर ड्रोन हमले के बाद आग लग गई, वहीं दूसरी ओर बाब ऑयल फील्ड के पास इंटरसेप्ट किए गए मिसाइलों का मलबा गिरा। हालांकि इस घटना में किसी भी तरह की को हताहत खबर सामने नहीं आई है, लेकिन फिलहाल शाह गैस प्लांट में कामकाज को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

अबू धाबी के पास मिसाइल का मलबा गिरने से गैस प्लांट बंद

बता दें कि अबू धाबी के रेगिस्तानी इलाके ‘एम्प्टी क्वार्टर’ में स्थित शाह गैस प्लांट पर 16 मार्च 2026 के आसपास ड्रोन हमला हुआ था। जिसके बाद यहां आस पास काम रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि मिसाइलों ने हबशन गैस प्लांट और बाब तेल क्षेत्र को निशाना बनाया था, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह इन प्लांटों को निशाना बनाने वाले ईरानी हमले की कड़ी निंदा करता है। ये हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।