Statement of Congress MLA regarding Hindu Rashtra
कन्नौज : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के तुड़मुरा गांव में एक युवक ने बुधवार देर रात अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और पांच माह के बच्चे की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि यह वारदात उस समय घटी, जब मनोज जाटव की पत्नी पिंकी उर्फ राधा (35) अपने कथित प्रेमी सत्येंद्र शाक्य (28) और पांच महीने की बेटी के साथ तुड़मुरा गांव पहुंची और मनोज के घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने लगी।
Read More : अनोखी शादी…! बारातियों को गर्मी से बचाने के लिए लगाए गए 10 कूलर, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
सिंह के मुताबिक, आक्रोशित मनोज ने तीनों (पिंकी, उसकी बेटी और सत्येंद्र) को कथित तौर पर लाठी से मारा और फिर चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया है।
सिंह के अनुसार, मनोज ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पिंकी से उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी और वह दो वर्ष पहले मैनपुरी के एक युवक के साथ भाग गई थी। सिंह के मुताबिक, मनोज ने कहा कि बुधवार रात पिंकी अचानक अपने प्रेमी और पांच महीने की बच्ची के साथ उसके घर आ गई, जिससे वह आग बबूला हो गया और उसने तीनों पर लाठी से हमला कर दिया।