प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, फिर लाश को कमरे में दफन उसी के उपर सोती थी पत्नी, 4 सालों बाद ऐसे खुला राज

Ads

प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट : Wife killed husband Together with the lover and used to sleep on it

  •  
  • Publish Date - November 14, 2022 / 09:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

CBI issues notice to KCR's daughter

गाजियाबाद  : Wife killed husband  गाजियाबाद जिले में बंद पड़े एक व्यक्ति की गुमशुदगी के चार साल पुराने एक मामले की फिर से तफ्तीश के दौरान पुलिस ने लापता शख्स का कंकाल उसकी पत्नी के प्रेमी के घर में स्थित छह फुट गहरे गड्ढे से बरामद किया। पुलिस अधीक्षक (अपराध) दीक्षा शर्मा ने सोमवार को बताया कि 28 सितंबर 2018 को सिहानी गेट थाना क्षेत्र के सिकरोड गांव का निवासी चंद्रवीर उर्फ पप्पू लापता हो गया था।

Read More : घरेलू खपत के लिए मूल्यवर्धित इस्पात उत्पाद बनाने में शोध एवं विकास में निवेश करें: कुलस्ते

Wife killed husband  इस मामले में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। उसका कुछ पता नहीं लगने पर मामले को बंद कर दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. द्वारा अनसुलझे मामलों की फिर से पड़ताल करने के आदेश पर इस मामले की दोबार जांच शुरू की गयी। इस दौरान एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी सविता और उसके प्रेमी अरुण उर्फ अनिल कुमार को गिरफ्तार किया।

Read More : बर्दाश्‍त नहीं हो रहा, कुछ करो न यार…, रात को अंधेरे में मिल रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, तभी लड़की ने रख दी बड़ी डिमांड

उन्होंने बताया कि पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर अरुण के घर के अंदर पुलिस ने फर्श की खोदाई करके छह फुट गहरे गड्ढे से पप्पू का कंकाल बरामद किया। अरुण ने पप्पू की हत्या करके उसका शव अपने ही घर में दफन कर दिया था। पकड़े गये दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन दोनों का प्रेम प्रसंग वर्ष 2017 से चल रहा था। परिजन ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था।

Read More : अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला जैसी एक प्रदर्शनी गर्मियों में भी आयोजित की जाएः गोयल

इसी बात को लेकर सविता का पप्पू से कई बार झगड़ा भी हुआ था। इस दौरान उसने कई बार उसकी पिटाई भी की थी। इस पर सविता और अरुण ने पप्पू की हत्या की योजना बनायी। पप्पू की हत्या करने से पहले ही अरुण ने अपने घर के बरामदे में छह फुट का गड्ढा खोदा था। पुलिस अधीक्षक (अपराध) दीक्षा शर्मा ने बताया कि 28 सितंबर 2018 की रात पप्पू जब नशे की हालत में घर आकर सोया था, तभी योजना के मुताबिक सविता ने अरुण को बुलाया, जिसने देसी पिस्तौल से पप्पू के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

Read More : अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला जैसी एक प्रदर्शनी गर्मियों में भी आयोजित की जाएः गोयल

देर रात में सविता और उसके प्रेमी ने पप्पू का शव गड्ढे में डालकर उसे कंक्रीट से ढंक दिया और कुछ दिन बाद वहां प्लास्टर करवा दिया। शर्मा ने बताया कि पप्पू अपने हाथ में एक कड़ा पहनता था। आरोपियों ने उसे निकालने की कोशिश की, मगर नाकाम रहने पर उसका हाथ काट दिया और उसे एक रसायन फैक्ट्री के पास दफन कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस बरामद कंकाल को उसके माता-पिता और बच्चों के डीएनए से मिलान के लिये भेजेगी। वारदात में इस्तेमाल की गयी पिस्तौल, कुल्हाड़ी और बाल्टी बरामद कर ली गयी है।