लंदन, 13 जून (एपी) केन विलियमसन ने इंग्लैंड में चल रही श्रृंखला के बीच में ही शुक्रवार को सभी तरह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था जिससे न्यूजीलैंड ने उनकी जगह विल यंग को अपनी टेस्ट टीम में शामिल किया।
टीम ने शनिवार को बताया कि यंग इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैच के लिए रविवार को ब्रिटेन पहुंचेंगे।
पैंतीस साल के विलियमसन ने पिछले हफ्ते लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शून्य और 18 रन बनाए थे जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने श्रृंखला के बाकी मैचों से खुद को अलग कर लिया था और इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
एपी नमिता आनन्द
आनन्द