उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पति ने किया लोहे की छड़ से हमला, पत्नी की मौत

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पति ने किया लोहे की छड़ से हमला, पत्नी की मौत

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पति ने किया लोहे की छड़ से हमला, पत्नी की मौत
Modified Date: March 25, 2026 / 02:53 pm IST
Published Date: March 25, 2026 2:53 pm IST

सोनभद्र (उप्र), 25 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी पर लोहे की छड़ से हमला किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बीजपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत महुआबारी गांव में कन्हैया नामक व्यक्ति और उसकी पत्नी सुमन देवी के बीच झगड़ा हुआ और कन्हैया ने गुस्से में सुमन पर कथित रूप से लोहे की छड़ से हमला कर दिया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस घायल महिला को धन्वंतरि अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी जिले के ही म्योरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है तथा अपनी ससुराल में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा महिला शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर

शोभना जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में