हत्या के मामले में पत्नी और छोटा भाई गिरफ्तार

Ads

हत्या के मामले में पत्नी और छोटा भाई गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 13, 2022 / 08:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 13 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बिहार के सीतामढ़ी निवासी एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या के मामले में रविवार को उसकी पत्नी और छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों ने यह कुबूल किया है कि अवैध संबंधों में बाधा बनने पर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इराज राजा ने यहां बताया कि बिहार के सीतामढ़ी जिले का मूल निवासी 35 वर्षीय अयाज नामक व्यक्ति वर्ष 2005 से ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित कुशल पार्क कॉलोनी में अपनी पत्नी शाजरा और तीन बच्चों के साथ रहता था।

पुलिस ने बताया कि पिछली 11/12 नवंबर की मध्य रात्रि को अयाज की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अयाज की पत्नी शाजरा और भाई आमिर को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पुलिस पूछताछ में यह स्वीकार किया कि उनके बीच नाजायज रिश्ते थे, जिसके बारे में अयाज को पता चल गया था, लिहाजा दोनों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।

आमिर ने पुलिस को बताया कि वह हत्या करने के बाद पीछे की गली में कूद कर भाग गया था और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू एक प्लॉट में गाड़ दिया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन