BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

UP Crime News: हनीमून के दौरान आया पत्नी का पीरियड, पति ने पूछा- पहले से क्यों नहीं बताया, नहीं दिया जवाब तो उठाया ये खौफनाक कदम

हनीमून के दौरान आया पत्नी का पीरियड, पति ने पूछा- पहले से क्यों नहीं बताया, Wife’s Period Came during Honeymoon

UP Crime News. Image Source- AI

UP Crime News. Image Source- AI

Deepak Sahu
Published: 16 Aug 2026 | 8:55 pmModified: 17 Aug 2026 | 12:03 am

गोरखपुरः UP Crime News:  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हनीमून के दौरान माहवारी आने पर उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, सास और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। रामगढ़ताल क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति और दिल्ली निवासी निखिल मिश्रा ने माहवारी आने की बात पर नाराज होकर उसे थप्पड़ मारे, लात और घूंसे से पीटा तथा गला दबाने की कोशिश की। महिला ने बताया कि उसकी चीख सुनकर होटल के कर्मचारियों ने हस्तक्षेप किया और कथित मारपीट को रुकवाया।

UP Crime News:  शिकायत के अनुसार, महिला की शादी 30 मई 2023 को दिल्ली के एक मैरिज लॉन में हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी से पहले उसके ससुराल वालों ने उसके परिवार की ओर से दिए जाने वाले सामान के ब्रांडेड होने पर जोर दिया था। महिला का दावा है कि उसके पिता ने दहेज के तौर पर करीब 20 लाख रुपये नकद, एक कार और लगभग 40 लाख रुपये मूल्य का अन्य सामान दिया था। महिला ने बताया कि वह दो जून को दिल्ली स्थित ससुराल चली गई थी। उसने आरोप लगाया कि इसके बाद ससुराल वालों ने दहेज में दिए गए सामान को लेकर उसे ताने दिए और अपमानित किया। शादी के करीब एक महीने बाद चार जुलाई को वह अपने पति के साथ हनीमून के लिए अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह गई थी।

शिकायत के अनुसार, यात्रा के दौरान माहवारी आने के बाद उसे पेट में तेज दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उससे पूछा कि उसने पहले माहवारी आने की जानकारी क्यों नहीं दी और इसके बाद उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि बाद में पति ने उसके पिता को फोन कर उन्हें दिल्ली आने और उसे वापस ले जाने को कहा। उसने कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहता। महिला के अनुसार, वह वापस ससुराल आई, लेकिन उसकी सास और ननद ने उसके पति का पक्ष लिया और उसे और परेशान किया।

महिला ने दावा किया कि शादी के करीब 45 दिन बाद 14 जुलाई 2023 को उसे ससुराल से निकाल दिया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि दहेज का सामान वापस नहीं किया गया और उसका पति लगातार उसे धमकी भरे संदेश भेजता रहा। रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्यामानंद राय ने बताया कि महिला की शिकायत पर 15 अगस्त को निखिल मिश्रा, उसकी मां संजू मिश्रा और बहन नेहा पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Wife's Period Came during Honeymoon

शहर की खबरें

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
मंदिर में दो साधुओं की हत्या

मंदिर में दो साधुओं की हत्या

01 Oct 2026 | 10:39 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत

01 Oct 2026 | 10:25 am