UP News: 15 दिन पति तो 15 दिन प्रेमी को दूंगी समय.. महिला ने भरी पंचायत में रखा अनोखा प्रस्ताव, सुनकर पंचों के भी उड़ गए होश

Ads

15 दिन पति तो 15 दिन प्रेमी को दूंगी समय.. Woman Announced to Give 15 Days to her Husband and 15 days to Her Lover

  •  
  • Publish Date - August 25, 2025 / 06:58 PM IST,
    Updated On - August 26, 2025 / 12:09 AM IST

रामपुर: UP News:  कहते है प्यार अंधा होता है, इसमें ना उम्र की सीमा होती है और ना समाज का बंधन और जब प्यार हद से ज्यादा हो जाए तो वह सारे रिश्ते नाते बंधन टूट जाते है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर से सामने आया है। यहां एक महिला ने 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहने को राजी हो गई। महिला का प्रेम-प्रसंग पास के ही गांव के एक युवक के साथ चल रहा है। विवाहिता एक साल में 10 बार प्रेमी के साथ भाग चुकी हैं। अब इस मामले की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

Read More : CG News: सीएम विष्णु देव साय पहुंचे छत्तीसगढ़ पवेलियन, वर्ल्ड एक्सपो 2025 में दिखी प्रदेश की संस्कृति और समृद्धि की अद्भुत झलक

UP News:  मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी डेढ़ पहले पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद विवाहिता को टांडा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। एक साल पहले महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पंचायत के बाद पति अपनी पत्नी को वापस घर ले गया। इसके बाद एक साल में 9 बार महिला अपने प्रेमी के साथ फरार होती रही। लेकिन आखिरी बार वह लौटकर घर नहीं आई। एक हफ्ते पहले पति ने मामले की शिकायत अजीमनगर थाने में की। इस दौरान पति ने बिना मुकदमा लिखवाए पत्नी को प्रेमी के पास से वापस लाने की मांग की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पत्नी को बरामद कर पति को सौंप दिया। महिला एक रात पति के घर में रुकने के बाद 10वीं बार फरार हो गई।

Read More : Dhar News: मुक्तिधाम में मृत युवक की खोपड़ी से तंत्र-मंत्र, शराब-नींबू और चावल मिले, परिजनों ने कह दी ये बड़ी बात

महिला ने पंचायत में रखा अनोखा प्रस्ताव

पत्नी के घर से गायब होने की जानकारी होते ही पति के होश उड़ गए। इसके बाद पति ने जब पत्नी के प्रेमी के घर जाकर देखा तो पत्नी वहां मौजूद थी। पति ने पत्नी को बहुत समझाने की कोशिश की और कहा कि घर लौट आओ। हालांकि, पत्नी ने पति के घर लौटने की बात से मना करते हुए वापस लौटा दिया। इसके बाद मामले में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला ने 15 दिन प्रेमी और 15 दिन पति के साथ रहने का प्रस्ताव रख दिया।इस प्रस्ताव को सुनते ही पंचायत में मौजूद लोगों के होश उड़ गए। पत्नी के प्रस्ताव पर पति हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और बोला कि मुझे माफ कर दो, अब तुम अपने प्रेमी के साथ रहो।