हरदोई में युवक ने महिला पर फावड़े से हमला कर की हत्या

Ads

हरदोई में युवक ने महिला पर फावड़े से हमला कर की हत्या

  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 08:26 AM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 08:26 AM IST

हरदोई (उप्र), 14 अप्रैल (भाषा) हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र में फावड़े से वार कर एक विवाहित महिला की हत्या करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे एकतरफा प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को बताया कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर गांव में सोमवार शाम को ऋषभ नामक युवक ने शिल्पा (28) की गर्दन और सिर पर फावड़े से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से भाग गया और उसे गिरफ्तार करने के लिए तीन टीम गठित की गई हैं।

मीणा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि हत्या का कारण एकतरफा प्रेम प्रसंग है।

इस बीच, स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में दोनों का मेल-जोल था लेकिन दूसरी जगह शादी हो जाने की वजह से शिल्पा ने ऋषभ से बातचीत बंद कर दी थी, जिससे वह नाराज था।

भाषा सं सलीम सिम्मी

सिम्मी