UP Woman Suicide News: पति के मौत के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर किया वायरल, आप भी देखें यहां

Ads

उप्र: पति की मौत से परेशान महिला ने फंदे से लटककर खुदकुशी की

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 07:11 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 07:14 PM IST

UP Woman Suicide News/Image Credit: IBC24.in

UP Woman Suicide News: उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पति की मौत से क्षुब्ध एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खुदकुशी से पहले महिला ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, (UP Woman Suicide News) जिसमें उसने पति के बिना जीवन अधूरा होने की बात कही।

महिला ने की आत्महत्या

पुलिस के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के पीडी नगर मोहल्ले की रहने वाली 30 वर्षीय एकता उर्फ आरती ने शनिवार सुबह अपने मायके में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि एकता के पति आलोक की दो मार्च को हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी, (UP Woman Suicide News)  जिसके बाद से वह गहरे सदमे और अवसाद में थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ महिला का वीडियो

UP Woman Suicide News: परिजन के अनुसार, शनिवार सुबह करीब आठ बजे एकता ने एक वीडियो बनाकर ‘फेसबुक’ पर साझा किया, (UP Woman Suicide News)  जिसमें उसने कहा कि पति के बिना उसका जीवन अधूरा है और वह उनके बिना नहीं जी सकती। परिजन ने बताया कि इसके कुछ देर बाद एकता ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

मामले की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, एकता के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उसकी कोई संतान भी नहीं थी। पुलिस ने बताया कि पति की मौत के बाद वह अकेलेपन और मानसिक तनाव से गुजर रही थी। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। (UP Woman Suicide News)  उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या का खुलासा हुआ है। मिश्र ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-