महिला ने सामूहिक बलात्कार के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

महिला ने सामूहिक बलात्कार के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

महिला ने सामूहिक बलात्कार के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Modified Date: May 18, 2026 / 07:04 pm IST
Published Date: May 18, 2026 7:04 pm IST

बलिया (उप्र), 18 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के मामले में उसके पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली 26 वर्षीय एक विवाहिता की तहरीर पर सोमवार को पति आलोक, संजय वर्मा, विकास वर्मा और ससुराल के दो अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और 70(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक विवाहिता ने तहरीर में कहा है कि 18 मई को सुबह साढ़े चार बजे पांचों आरोपियों ने उसके कमरे में जबरन घुसकर उससे सामूहिक बलात्कार और मारपीट की।

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

भाषा सं. सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में