UP News: जल्द शुरू होगा बलरामपुर का मेडिकल कॉलेज, सीएम योगी ने दिए निर्देश, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का भी किया निरीक्षण

Ads

जल्द शुरू होगा बलरामपुर का मेडिकल कॉलेज, सीएम योगी ने दिए निर्देश, Yogi Adityanath reviews development works

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 08:51 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 12:33 AM IST

CM Yogi Adityanath News/image source: ANI

बलरामपुर: UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने तुलसीपुर के देवी पाटन मंदिर में आगामी चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की। आदित्यनाथ दोपहर जिले में पहुंचे जहां पुलिस लाइन में वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। बाद में उन्होंने बलरामपुर सरकारी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज जल्द से जल्द चालू हो जाए।

UP News: योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि गरीबों के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाएं लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने तुलसीपुर में देवीपाटन मंदिर मैदान में आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्र मेले की व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को इस आयोजन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ तुलसीपुर स्थित देवी पाटन मंदिर के लिए रवाना हो गए। इस बैठक में सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला , विधायक राम प्रताप वर्मा, चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव , महानिदेशक (स्वास्थ्य) समेत अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। उनका रात भर वहीं रुकने का कार्यक्रम है और बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

इन्हे भी पढ़ें:-