पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, युवक की मौत

Ads

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, युवक की मौत

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 04:49 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 04:49 PM IST

सुलतानपुर (उप्र), 23 सितंबर (भाषा) सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक बोलेरो कार पलटने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई औऱ छह अन्य घायल हो गए।

हलियापुर थाने के उप निरीक्षक भगवती प्रसाद ने बताया कि एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में अंसार (25) की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि कार में अंबेडकरनगर के सात लोग सवार थे। ये सभी लखनऊ से अपने गांव जा रहे थे।

प्रसाद ने बताया कि कार डिवाइडर से टकराई या किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी, इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।

दुर्घटना के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तैनात कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंसार को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, घायलों में दुर्गेश सिंह (25), रोहित (24), राकेश (34) और कार चालक मोहन (22) की हालत गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि मनीष यादव (24) और अर्पित विश्वकर्मा (17) का कुमारगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रसाद ने बताया कि मृतक और सभी घायल अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले हैं।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक