नायडू, सीतारमण दो अक्टूबर को रायलसीमा बागवानी केंद्र की आधारशिला रखेंगे

Ads

नायडू, सीतारमण दो अक्टूबर को रायलसीमा बागवानी केंद्र की आधारशिला रखेंगे

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 04:48 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 04:48 PM IST

अमरावती, 23 सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो अक्टूबर को अन्नमय्या जिले के मदनपल्ले में एक लाख करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे रायलसीमा बागवानी केंद्र की संयुक्त रूप से आधारशिला रखेंगे।

एक आधिकारिक बयान में बुधवार को बताया गया कि केंद्र सरकार इस परियोजना के लिए पूर्वोदय योजना के तहत 40,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी, जबकि 60,000 करोड़ रुपये निजी निवेश के जरिये जुटाए जाने की उम्मीद है।

पूर्वोदय योजना का मकसद कुछ पूर्वी राज्यों और आंध्र प्रदेश के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।

रायलसीमा क्षेत्र के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में इस बागवानी केंद्र को विकसित किया जाएगा।

मदनपल्ले में आयोजित कार्यक्रम में इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर की आधारशिला भी रखी जाएगी। रिलायंस की ओर से स्थापित की जा रही यह संस्था कृषि क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी।

नायडू 29 सितंबर से लगातार पांच दिन तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

भाषा यासिर अजय

अजय

अजय