एकतरफा प्यार में बहन के चेहरे पर युवक ने फेंकी थी तेजाब, 10 साल बाद भाईयों ने लिया खौफनाक बदला
murder in gorakhpur: इस मामले में अब पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों को दबोचा है। उनसे पूछताछ में जो खुलासा हुआ वह काफी हैरान करने वाला है।
Murder in gorakhpur
Murder in gorakhpur: गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से एक बड़ी खबर सामने आयी है, यहां एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई है, इसके बाद युवक की लाश को बाइक से ले जाकर राप्ती नदी में फेंक दिया। वहीं इस मामले में अब पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों को दबोचा है। उनसे पूछताछ में जो खुलासा हुआ वह काफी हैरान करने वाला है।
आपको बता दें कि यह मामला गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी क्षेत्र के पिपरी गांव का बताया जा रहा है। जहां 35 वर्षीय उमेश चौहान (पुत्र शंभू चौहान) दिवाली की रात को अचानक गायब हो गया, काफी समय बीत जाने के बाद भी परिजन युवक की तलाश करते रहे, लेकिन उमेश का पता नहीं चला अगले दिन सुबह गांव के बगल में नई कॉलोनी के पास काफी मात्रा में जमीन पर खून पड़ा दिखाई दिया तो परिजनों को हत्या का शक हुआ।
परिजनों की सूचना पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पूछताछ के बाद गांव के दो सगे भाइयों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की, इस दौरान हैरान करने वाला मामला सामने आया, आरोपितों ने बताया कि उन्होंने उमेश की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है और शव को राप्ती नदी में डाल दिया है।
read more: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय मंत्री तोमर के बेटे के कथित वीडियो की जांच की मांग की
बहन की हत्या का बदला लिया
पुलिस ने जो जानकारी दी उसके अनुसार उमेश चौहान करीब 10 साल पहले गांव की एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था, लेकिन युवती के इंकार करने पर उमेश ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया,. इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई थी, उमेश ने 10 साल पहले जिस युवती पर तेजाब फेंका था, उसमें उसका भाई उपेंद्र भी झुलस गया था, इलाज के बाद भी उसका चेहरा बिगड़ गया था, इसी के बाद उपेंद्र ने उमेश की हत्या की कसम खा ली थी, दीपावली के दिन उपेंद्र ने भाई के साथ मिलकर उमेश से बहन की हत्या का बदला लिया।

Facebook


