All School Closed Today: आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी घोषित, जिलाधिकारी ने जारी ​किया आदेश, जानें क्या है कारण

All School Closed Today: आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी घोषित, जिलाधिकारी ने जारी ​किया आदेश, जानें क्या है कारण

All School Closed Today: आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी घोषित, जिलाधिकारी ने जारी ​किया आदेश, जानें क्या है कारण

All School Closed Today | Photo Credit: AI

Modified Date: July 27, 2026 / 07:05 am IST
Published Date: July 27, 2026 6:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • 27 जुलाई को स्कूल बंद
  • आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: All School Closed Today देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून सक्रिय है। कई हिस्सों में बारिश का कहर देखने को मिला है, कई जगहों पर बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ​हालात को देखते हुए यहां स्कूलों को बंद (All School Closed News) करने का फैसला लिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश

All School Closed Today जारी आदेश के अनुसार, सोमवार 27 जुलाई को जनपद बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल को बंद करने का फैसला लिया है। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

आदेश में कहा गया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25.07.2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 27.07.2026 को जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने / कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 27.07.2026 (सोमवार) को जनपद अन्तर्गत समस्त् शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत 27.07.2026 (सोमवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी, वागेश्वर / जिला कार्यक्रम अधिकारी बागेश्वर तद्‌नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।