CM Pushkar Singh Dhami News: सीएम धामी ने लिया ‘अंतरराष्ट्रीय कयाकिंग और कैनोइंग चैंपियनशिप’ की तैयारियों का जायजा.. विधायक अरविंद पांडेय के परिजनों से की सौजन्य भेंट
Chief Minister Pushkar Singh Dhami News: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय कयाकिंग चैंपियनशिप की तैयारियों का निरीक्षण किया, खिलाड़ियों की सुविधाओं पर दिया जोर।
CM Pushkar Singh Dhami News || Image- Uttarakhand DPR
- सीएम धामी ने कयाकिंग चैंपियनशिप की तैयारियों का निरीक्षण किया।
- खिलाड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष निर्देश दिए।
- विधायक अरविंद पांडेय के परिवार से सौजन्य मुलाकात की।
उधम सिंह नगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कयाकिंग और कैनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। (CM Pushkar Singh Dhami News) इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर और निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी करने के निर्देश दिए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
‘उत्तराखंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं’ : सीएम धामी
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी ढांचे, परिवहन, आवास और अन्य जरूरी इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि देश और विदेश से आने वाले खिलाड़ी, कोच, रेफरी और अन्य प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं। राज्य की प्राकृतिक भौगोलिक परिस्थितियां जल क्रीड़ा, पर्वतीय खेलों और अन्य साहसिक गतिविधियों के लिए बेहद अनुकूल हैं। (CM Pushkar Singh Dhami News) राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विशेष जनसंपर्क अभियान में भी लिया हिस्सा
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का अनुभव लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजन राज्य को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मुख्यमंत्री ने उधम सिंह नगर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान में भी भाग लिया। (CM Pushkar Singh Dhami News) इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।
गदरपुर, ऊधमसिंह नगर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों के स्थलीय निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक श्री अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवारिजनों… pic.twitter.com/LLGzNQFGJy— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) June 13, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
खिलाड़ी अगर टेस्ट मैच की सफलता का जश्न नहीं मना सकते तो यह दुखद है: स्वान
चंद्रबाबू नायडू 15-16 जून को सिंगापुर दौरे पर, निवेश जुटाने पर रहेगा जोर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों के अभियान में 21 आतंकवादी मारे गये
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी
उप्र: मंदिर में शराब पीने का विरोध करने पर पुजारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Facebook


