CM Pushkar Singh Dhami News: सीएम धामी ने लिया “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में हिस्सा.. खुद भी सफाई करते हुए दूसरों को किया प्रेरित,

Ads

CM Pushkar Singh Dhami News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में स्वच्छता अभियान में भाग लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 01:27 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 01:27 PM IST

CM Pushkar Singh Dhami News | Image- UK Dpri file

देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेते हुए जनसामान्य को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए। जब तक प्रत्येक नागरिक स्वेच्छा से इस दिशा में योगदान नहीं देगा, तब तक स्थायी परिवर्तन संभव नहीं है। हमें अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी स्वयं निभानी होगी।

‘बनी रहें स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूकता’ : सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने नगर निगम, देहरादून के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता निरंतर बनी रहे।

दिग्गज नेताओं ने लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा

नगर निगम द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष सफाई अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाना है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें:-

कांस्टेबल पर धर्म परिवर्तन और विवाह का दबाव डालने के आरोप में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

आशा भोसले से पुस्तक विमोचन कराने की हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा अधूरी रह गई

उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में श्रमिकों को दोगुना ओवरटाइम भुगतान देने का निर्देश दिया

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा भारत: शर्मा

वैशाली हारीं, महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ और भी रोमांचक

Q1. सीएम धामी ने किस कार्यक्रम में हिस्सा लिया?

Ans: सीएम धामी ने देहरादून में आयोजित स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया

Q2. इस अभियान का उद्देश्य क्या है?

Ans: इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना तथा जागरूकता फैलाना है

Q3. सीएम धामी ने क्या संदेश दिया?

Ans: उन्होंने कहा स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी है, हर नागरिक को जिम्मेदारी निभानी चाहिए