CM Pushkar Singh Dhami News || IMAGE- ANI News File
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को केदारनाथ मंदिर में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) अस्पताल का उद्घाटन किया। (Kedarnath BPCL Hospital News) इस अस्पताल का संचालन स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है।
LIVE: श्री केदारपुरी, रूद्रप्रयाग में स्वामी विवेकानन्द हैल्थ मिशन सोसायटी उत्तराखण्ड द्वारा श्री केदारनाथ धाम में नवनिर्मित चिकित्सालय का उद्घाटन समारोह
https://t.co/obFc3MFqcm— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 8, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस हिमालयी क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। इससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए यात्रा मार्ग पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, हेल्थ चेकअप सेंटर, ऑक्सीजन सुविधा और इमरजेंसी मेडिकल सेवाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार “स्वस्थ उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड” के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक आयुष्मान योजना के तहत करीब 61 लाख कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिससे लाखों मरीजों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। (Kedarnath BPCL Hospital News) साथ ही हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि यह अस्पताल सेवा और जनकल्याण का बेहतरीन उदाहरण है, जो भविष्य में लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बिहार: बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा में देरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का बल प्रयोग
ऑपरेशन सिंदूर : अभिभावकों ने बेटियों का पालन देशभक्ति की भावना से करने की जताई प्रतिबद्धता
महाराष्ट्र में कक्षा 10 के परिणाम घोषित; 92 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण
हम वो नहीं जो मुश्किल समय में साथ छोड़ दें: अखिलेश ने तृणमूल, द्रमुक की हार पर कहा
अलीगढ़ में मगरमच्छ के हमले से बच गई किशोरी, घायल होने के बाद भी बची जान
भ्रष्टाचार मामले में जमानत मिलने के कुछ दिन बाद श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ मृत पाए गए