Pushkar Singh Dhami News: ‘अगले विधानसभा चुनाव में धामी ही होंगे सीएम का चेहरा’, BJP अध्यक्ष ने ‘धामी मॉडल’ पर लगाई मुहर

Pushkar Singh Dhami News: 'अगले विधानसभा चुनाव में धामी ही होंगे सीएम का चेहरा', BJP अध्यक्ष ने ‘धामी मॉडल’ पर लगाई मुहर

Pushkar Singh Dhami News: ‘अगले विधानसभा चुनाव में धामी ही होंगे सीएम का चेहरा’, BJP अध्यक्ष ने ‘धामी मॉडल’ पर लगाई मुहर

Pushkar Singh Dhami News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 24, 2026 / 02:56 pm IST
Published Date: April 24, 2026 2:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को 2027 चुनाव में सीएम चेहरा घोषित किया
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने धामी सरकार के कार्यों की सराहना की
  • उत्तराखंड में सुशासन और विकास का मॉडल पेश करने का दावा

देहरादून: Pushkar Singh Dhami News आने वाले साल 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने को है। जिसको लेकर अभी से तैयारियों शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तस्वीर साफ होती दिख रही है। बीजेपी ने होने वाले चुनाव से पहले साफ कर दिया है। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यूपी की तरह ही उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2027 में उतरने की घोषणा की है। उन्होंने साफ कर दिया है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भाजपा, मौजूदा नेतृत्व के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वे अभी सरकार का चेहरा हैं। आगे पार्टी का चेहरा होंगे। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। ऐसे में प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

धामी सरकार की तारीफ

Pushkar Singh Dhami News राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने धामी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चुनौतियों के बावजूद राज्य में विकास कार्यों पर प्रभावी ढंग से काम किया गया है। हम उन सभी क्षेत्रों में हो रही तरक्की पर नजर रखते हैं, जहां आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार की जरूरत है। उन्होंने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निश्चित तौर पर और बेहतर परिणाम आएंगे।

सुशासन का मजबूत मॉडल

नितिन नवीन ने कहा कि धामी सरकार ने उत्तराखंड में विकास और सुशासन का मजबूत मॉडल पेश किया है। मुख्यमंत्री धामी ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाई है। दूरस्थ क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में उल्लेखनीय काम किया है। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उत्तराखंड ने हाल के वर्षों में तेजी से विकास किया है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।