Uttarakhand Tunnel Accident: निर्माणाधीन टनल में दर्दनाक हादसा, 7 मजदूरों की मौत...बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी /image: Social Media
चमोली। Uttarakhand Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर बन रही विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल (Chamoli Tunnel Accident) में बड़ा हादसा हो गया। भारी भूस्खलन होने से कई श्रमिक चपेट में आ गए। इस हादसे में वहां काम कर रहे 22 मजदूर फंस गए, जिसमें से 7 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य मजदूरों की तलाश के लिए NDRF, SDRF, पुलिस, ITBP की टीमें राहत-बचाव में जुटीं हुई है। वहीं, आज मुख्यमंत्री धामी पीपलकोटी हादसा स्थल का दौरा करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर हुआ। जिस स्थान पर मजदूर काम कर रहे थे, वहां से करीब 150 मीटर दूर हुए भूस्खलन के बाद पानी के साथ पत्थर और मलबा टनल के अंदर घुस गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। (Uttarakhand News) सूचना मिलते ही जिला पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना और अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रात करीब नौ बजे तक 13 मजदूरों को घायल अवस्था में टनल से बाहर निकालकर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बता दें जिलाधिकारी गौरव कुमार की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।
Uttarakhand Tunnel Accident चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना, राहत एवं बचाव अभियान, रेस्क्यू किए गए और लापता लोगों के बारे में जानकारी के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून (SEOC Uttarakhand Dehradun) ने निम्नलिखित Helpline Number जारी किए हैं।
-1070
– 0135-2710334
– 82188 67005
चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना, राहत एवं बचाव अभियान, रेस्क्यू किए गए और लापता लोगों के बारे में जानकारी के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून (SEOC Uttarakhand Dehradun) ने निम्नलिखित Helpline Number जारी किए…
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) August 13, 2026
चमोली के पीपलकोटी (मायापुर) में हुई घटना के बाद राहत और बचाव कार्य की NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट आलोक जायरा ने दी विस्तृत जानकारी। pic.twitter.com/FxbQGuzqsf
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) August 13, 2026
Uttarakhand Tunnel Accident वहीं घटना के बाद हादसे पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देर रात्रि मायापुर (पीपलकोटी), चमोली स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल राज्य आपदा परिचालन केंद्र, देहरादून पहुंचकर वहां से पूरे राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभालते हुए अधिकारियों को युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देर रात्रि मायापुर (पीपलकोटी), चमोली स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल राज्य आपदा परिचालन केंद्र, देहरादून पहुंचकर वहां से पूरे राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभालते हुए अधिकारियों… pic.twitter.com/Tpndp5lKnG
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) August 13, 2026
ये भी पढ़ें