PM Modi on Varanasi Rape Case: वाराणसी पहुंचते ही एक्शन मोड में दिखे पीएम मोदी, रेप केस मामले में पुलिस कमिश्नर को दिए सख्त निर्देश
PM Modi on Varanasi Rape Case: वाराणसी पहुंचते ही एक्शन मोड में दिखे पीएम मोदी, रेप केस मामले में पुलिस कमिश्नर को दिए सख्त निर्देश

PM Modi on Varanasi Rape Case/ Image source: ANI_HindiNews
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे
- कुछ दिन पूर्व हुई बलात्कार की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली
- रेप केस मामले में पुलिस कमिश्नर को दिए सख्त निर्देश
PM Modi on Varanasi Rape Case: लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हुए हैं। यहां पहुंचते ही पीएम ने अधिकारियों से कुछ दिन पूर्व हुई बलात्कार की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
Read More: Dream11 Winner Ravi Kishan: पलक झपकते ही किराना दुकान संचालक के बेटे पर हुई पैसों की बारिश, रवि किशन ने Dream 11 में जीता 3 करोड़ का इनाम
सूचना निदेशक शिशिर ने एक बयान में बताया कि, प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर आए। उन्होंने हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वाराणसी के पुलिस आयुक्त, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से कुछ दिन पूर्व शहर में घटी बलात्कार की एक घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी दोषियों की जल्द पहचान कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में इस घटना की पुनरावृति न हो।
➡️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी पहुंचते ही शहर में हाल ही में हुई आपराधिक बलात्कार की घटना के बारे में वाराणसी के पुलिस आयुक्त, संभागीय आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट से विस्तृत जानकारी ली।
➡️उन्होंने उन्हें दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं… pic.twitter.com/2lyCPmMQMW
— IBC24 News (@IBC24News) April 11, 2025
Read More: Pithampur Fire News Update: पीथमपुर में पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 12 दमकलें मौके पर, एयरपोर्ट से बुलाई गई स्पेशल यूनिट
19 साल की लड़की से 23 लड़कों ने किया था रेप
बता दें कि, वाराणसी में 19 साल की एक लड़की के साथ 23 लड़कों ने 6 दिनों तक बारी-बारी से अलग-अलग जगहों पर रेप किया है। बताया गया कि, 29 मार्च को लड़की को उसका एक दोस्त ले गया था, जिसने सबसे पहले उसका रेप किया। उसके बाद लड़के और जगह बदलते रहे और अगले 6 दिनों तक 23 लड़कों ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पीएम मोदी सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के मेहंदीगंज में 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने आए हैं।
Web Title: PM Narendra Modi arrives in Varanasi to enquire about rape incident
VARANASI
और भी पढ़ें ›
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 amमंदिर में दो साधुओं की हत्या
01 Oct 2026 | 10:39 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am