Rahul Mishra Varanasi Viral Video: “मैं नहीं चाहता मेरी वाइफ को कोई होटल लेकर जाये, बातें करें”.. पति मौत से पहले खुद बताई बीवी के बेवफाई की कहानी
Rahul Mishra Varanasi Viral Video: मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे राहुल कमरे से बाहर निकला और पानी पीकर फिर कमरे में चला गया। काफी देर तक वह बाहर नही …

Rahul Mishra Varanasi Viral Video
- पत्नी-सास गिरफ्तार, प्रेमी फरार
- आत्महत्या से पहले वीडियो वायरल
- तलाक का दबाव डालने का आरोप
Rahul Mishra Varanasi Viral Video: वाराणसी: जिले के लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव में मंगलवार की सुबह राहुल मिश्र के फांसी लगाकर खुदकुशी के मामले में पुलिस ने बुधवार को मृतक की पत्नी संध्या सिंह और सास माधवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीसरे आरोपित और पत्नी के प्रेमी शुभम सिंह उर्फ डेंजर की तलाश कर रही है। इन तीनों पर राहुल को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इस मामले में राहुल की मां की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। आपको बता दें कि मौत से पहले राहुल मिश्रा ने अपना वीडियो बनाकर शेयर किया था। वीडियो में वह कहता दिख रहा है कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था। वह उसे किसी दूसरे प्यार करते नही देख सकता। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। यह वीडियो बनाने के बाद ही उसने फांसी लगा ली।
Rahul Mishra wife Sandhya Video: प्रेमी बना रहा था तलाक का दबाव
बताया जाता है कि राहुल मिश्रा ने संध्या सिंह से पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। डेढ़ साल का बेटा है। सास माधवी सिंह हैं। इसी दौरान संध्या का ब्वायफ्रेंड शुभम सिंह उर्फ डेंजर आ गया। आरोप है कि संध्या से उसका चक्कर चलने लगा। इसके बाद यह तीनों मिलकर राहुल पर संध्या को तलाक देने का दबाव बना रहे थे। तलाक के बाद संध्या और शुभम साथ रहने की तैयारी में थे। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि राहुल की पत्नी का किसी और युवक से सम्बंध था। इसकी जानकारी राहुल को थी। राहुल की मां ने थाने में दी गई तहरीर में राहुल की पत्नी, उसके प्रेमी और सास पर तलाक के लिए दबाव बनाने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है।
Video Just Before Suicide: घर आकर लगा ली थी फांसी
Rahul Mishra Varanasi Viral Video: गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे राहुल कमरे से बाहर निकला और पानी पीकर फिर कमरे में चला गया। काफी देर तक वह बाहर नही निकला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नही हुई तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर राहुल की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। मौके की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिवारवालों ने पुलिस को बताया था कि राहुल अपनी पत्नी के अवैध सम्बंध को लेकर काफी तनाव में रहता था।
‘मैं वाइफ से बहुत प्यार करता था। मैं जीना चाहता था। आज सुसाइड कर रहा हूं। मुझे नहीं पसंद की मेरी वाइफ किसी और से बात करे, उसे कोई और होटल ले जाए’
वाराणसी में राहुल मिश्रा ने पत्नी संध्या सिंह की बेवफाई से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने ये वीडियो बनाया। pic.twitter.com/C4MhrfW0vy
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) December 11, 2025
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुलिस ने राहुल की पत्नी संध्या सिंह और सास माधवी सिंह को गिरफ्तार किया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Rahul Mishra's video, recorded before his suicide, has gone viral on social media
VARANASI
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm