Varanasi Jua raid case: जुए के फड़ में मारा छापा.. बैग में 40 लाख रुपये समेटकर फरार हुआ पुलिस अधिकारी, सपा प्रमुख ने लिया निशाने पर
Varanasi 40 lakh jua raid case cctv footage मामला पुलिस आयुक्त के संज्ञान में आया तो उन्होंने डीसीपी वरुणा जोन को जांच के निर्देश दिए। सोशल मीडिया में दवा किया …
Varanasi 40 lakh jua raid case cctv footage
Varanasi 40 lakh jua raid case cctv footage: वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पुलिस अधिकारी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर एक अपार्टमेंट में छापा मारा और दांव पर लगे करीब 40 रुपये समेटकर चलता बना। पुलिस अधिकारी का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमे वह अपार्टमेंट के लिफ्ट से उतरता हुआ नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ इस मामले के उछलने के बाद जिला पुलिस ने पुलिस अफसर को लाइन हाजिर कर दिया है।
Varanasi 40 lakh jua raid case cctv footage: वही इस पूरे मामले पर पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए यूपी सरकार की कार्यशैली पर गम्भजीर सवाल खड़े किये है। उन्होंने 'एक्स' पर किये गए पोस्ट पर लिखा, 'उप्र में ‘फ़िल्म सिटी’ तो नहीं बनी लेकिन लगता है फ़िल्म की रीयल लोकेशन शूटिंग शुरू हो गयी है। सारनाथ में हाईप्रोफ़ाइल बिल्डिंग में खेले जा रहे हाईप्रोफ़ाइल जुए में हाईप्रोफ़ाइल स्टाइल में एक छापा पड़ा और कोई माल लेकर नदारद हो गया। इस फ़िल्म का क्लाइमेक्स ये है कि देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र के निकटस्थ हुई इस वारदात की हिस्सेदारी में असली दावा किसका होगा? यह रहस्य जानने के लिए देखते रहिए भाजपाई भ्रष्टाचार की धारावाहिक फ़िल्म : ‘वर्दीवाला लुटेरा’
क्या है पूरा मामला
Varanasi 40 lakh jua raid case cctv footage: जानकारी के अनुसार बीते 7 नवंबर की रात दो लोग पहाड़ियां स्थित एक अपार्टमेंट में कार से पुलिस और पत्रकार बनकर पहुंचे। अपार्टमेंट के एक फ्लैट का दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला तो वहां हाइप्रोफाइल जुआ हो रहा था। एक ने खुद को पुलिसकर्मी तो दूसरे ने खुद को पत्रकार बताते हुए कार्रवाई की धौंस दिखाई। मौके से मिले 40 लाख रूपये को बैग में भरकर चल दिया। वही मामला पुलिस आयुक्त के संज्ञान में आया तो उन्होंने डीसीपी वरुणा जोन को जांच के निर्देश दिए। सोशल मीडिया में दवा किया गया है कि आरोपी पुलिस अधिकारी का नाम परमहंस गुप्ता है।
उप्र में ‘फ़िल्म सिटी’ तो नहीं बनी लेकिन लगता है फ़िल्म की रीयल लोकेशन शूटिंग शुरू हो गयी है। सारनाथ में हाईप्रोफ़ाइल बिल्डिंग में खेले जा रहे हाईप्रोफ़ाइल जुए में हाईप्रोफ़ाइल स्टाइल में एक छापा पड़ा और कोई माल लेकर नदारद हो गया। इस फ़िल्म का क्लाइमेक्स ये है कि देश के प्रधान… pic.twitter.com/96F7T1hudI
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 10, 2024
लिफ्ट से खाकी वर्दी में निकल रहे शख्स परमहंस गुप्ता हैं, जो वाराणसी, यूपी में इंस्पेक्टर हैं। इनके साथी युवक के हाथ में जो थैला है, उसके अंदर 40 लाख रुपए हैं। इन्होंने अपार्टमेंट में जुए पर छापा मारा और रुपए समेटकर लापता हो गए। इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया, जांच शुरू। pic.twitter.com/aXc67rgTYh
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 10, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: A police officer absconded with Rs 40 lakh from a gambling den in Varanasi
VARANASI
और भी पढ़ें ›
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm