Dulha Dulhan Viral Video: दूल्हे को देखते ही खुद को कंट्रोल नहीं कर पाई दुल्हन, भरे स्टेज में करने लगी ऐसा काम, असली वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Dulha Dulhan Viral Video: दूल्हे को देखते ही खुद को कंट्रोल नहीं कर पाई दुल्हन, भरे स्टेज में करने लगी ऐसा काम, असली वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Dulha Dulhan Viral Video: दूल्हे को देखते ही खुद को कंट्रोल नहीं कर पाई दुल्हन, भरे स्टेज में करने लगी ऐसा काम, असली वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Dulha Dulhan Viral Video | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 11, 2026 / 10:02 am IST
Published Date: March 11, 2026 10:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी के मंच पर रोना शुरू कर दिया
  • पिता ने लड़की की मर्जी के बिना शादी तय की थी
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा का विषय बना हुआ है

नई दिल्ली: Dulha Dulhan Viral Video एक समय ऐसा था जब शादी से पहले लड़का और लड़की एक-दूसरे को देख भी नहीं पाते थे। परिवार वाले रिश्ता तय करते थे और उसी के आधार पर शादी हो जाती थी। उस दौर में माता-पिता और घर के बड़ों का फैसला ही अंतिम माना जाता था। लेकिन अब वो दौर नहीं रहा है। आज जमाना बदल चुका है और अब शादी से पहले दोनों एक दूसरे को देखना चाहते हैं और बात करना जरूरी मानते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लड़के को बिना देखें लड़की की शादी फिक्स हो जाती है और दूल्हे को देखते ही रोने लगती है।

Dulha Dulhan Video वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन धमाकेदार एंट्री करती या फिर दूल्हे को इंप्रेस करती नहीं बल्कि फूट-फूट कर रोती नजर आ रही है। पहले तो वीडियो को देखते ही लोग हैरान हो जाते हैं और फिर पूरा वीडियो और कैप्शन पढ़ने के बाद मालूम हुआ कि दुल्हन अपने पति का चेहरा देख दहाड़े मार कर रोने लगी। दरअसल लड़की की शादी उसके पिता ने बिना उसकी मर्जी के तय की थी।

दूल्हे का चेहरा देख रो पड़ी दुल्हन

पिता की पसंद को ही अपनी पसंद मान लड़की ने शादी के लिए हां भी कर दी, लेकिन जैसे ही लड़की ने स्टेज पर लड़के का मुंह देखा लड़की अपने आंसू रोक नहीं पाई और फूट-फूट कर रोने लगी। दुल्हन के पास बैठे उसके ससुराल वाले बार-बार लड़की से पूछते नजर आ रहे हैं कि आखिर क्या हुआ वह इतना क्यों रो रही है, लेकिन लड़की किसी भी बात का कोई जवाब नहीं देती है और रोती ही जाती है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।